Home latest किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ के शिव मंदिर में पूजा

किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ के शिव मंदिर में पूजा

0

जयपुर ।आज के 1 साल पहले डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने आमागढ़ में पुलिस प्रशासन को चेतावनी देकर आमागढ़ की पहाड़ियों में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की थी ।घटना के 1 साल बाद आज डॉक्टर किरोडी लाल मीणा,मीणा समाज के लोगों के साथ में पहुंचे और उन्होंने भोलेनाथ के शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढाए, जलाभिषेक किया और पूजा की। सूरजपुर दरवाजे के पास स्थित कनक बिहारी मंदिर और गीता गायत्री मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का राजस्थान आदिवासी मीणा संघ की ओर से स्वागत किया गया। मीणा समाज की ओर से उनको साफा पहनाया गया ।

डॉ किरोड़ी बोले आज मेरे साथ दूसरे समाज के लोग भी आमागढ़ में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। यह उनका अधिकार है इसे कोई नहीं छीन सकता। सदियों पहले यहां मीणा विरासत थी और मीणा शासकों ने ही भोलेनाथ का मंदिर बनाया था। इसलिए इस मंदिर पर मीणा समाज का ही अधिकार है और सभी हिंदुओं को यहां पर पूजा अर्चना कर अधिकार है। जिसे कोई भी सरकार रोक नहीं सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version