Home rajasthan कांशीराम जी की जयंती श्रद्धा से मनाई

कांशीराम जी की जयंती श्रद्धा से मनाई

0

जयपुर।डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के तत्वावधान में बहुजन नायक कांशीराम साहेब का जयंती समारोह सोसायटी प्रांगण, झालाना डूंगरी में मनाया गया ।
सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा IPS, एवं अन्य व्यक्तियों ने कांशीराम के चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा, आईपीएस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.बैरवा, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अवस्थी के अलावा दिनेश कुमार गौतम आदि ने कांशी राम के जीवन व सामाजिक कार्यों पर व्याख्यान दिया। समारोह में कांशीराम जी के विचारों के विडियो दिखाकर उनके विचारों से सभी लाभान्वित हुए।


इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति संयुक्त संस्थान के अध्यक्ष भागचंद मीना, जी एल वर्मा, रोहित खन्ना, संतोष दायमा, राजेन्द्र नागर, शिवशंकर छत्रपति, सुंडाराम नवलीया, संजय वाल्मीकि, रामनिवास दहिया, उर्मिला वर्मा, इन्द्राज सिंह, रामप्रसाद बैरवा, रमेश कुमार वर्मा, नरेश बैरवा, डॉ दयानंद टांक, बाबूलाल सिंघल, आर.एस.देव, अर्जुन मोहनपुरिया, सत्यपाल, महेश गोरा, कजोड़ मल बैरवा सहित कई व्यक्ति लोगों ने काशी राम जी को पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह में भाग लिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version