Home latest करौली में भगवा रैली पर पथराव, आगजनी, एक दर्जन घायल प्रशासन ने...

करौली में भगवा रैली पर पथराव, आगजनी, एक दर्जन घायल प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

0

करौली । नव संवत्सर पर हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई बाइक रैली पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिससे तनाव के हालात हो गए। हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही है बाइक रैली जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुँची तो उस परअल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से बाजार में अचानक अफरा-तफरी मच गई । गुस्साए लोगों ने बाजार में जमकर तोड़ फोड़ कर दी। भीड़ ने दो बाइक और कुछ दुकानों के आगे वाले कर दिया। बाजार में सड़क पर फल सब्जी बेच रहे कई ठेलों में आग लगा दी , जिससे माहौल और बिगड़ गया। बाद में मौके पर पुलिस पहुँच गई जिसने लोगों को खदेड़कर भगाया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इदौरिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया लेकिन अभी तक दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। मौके पर हालात तनावपूर्ण है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे करौली शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलेक्टर ,एसपी दोनों मौके पर पहुंच गए हैं ।डीजीपी को भी जानकारी दे दी है। जयपुर में आला अधिकारियों को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक दर्जन से ज्यादा युवकों के पत्थर लगने से सर और हाथ पैरों में चोटें है। अचानक रैली निकाल रहे हिंदू संगठनों के लोगों पर पथराव होने से संगठन और हिंदू समाज में रोष व्याप्त है । उन्हें पुलिस से सभी पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है । हिंदू संगठनों का है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब किया है। पथराव करके कई लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। शहर में शांत पड़े माहौल को खराब कर दिया, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version