Home rajasthan कनिष्ठ अभियंता के 3552 पदों पर होंगी भर्तियां -भजनलाल

कनिष्ठ अभियंता के 3552 पदों पर होंगी भर्तियां -भजनलाल

0

जयपुरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3 हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इससे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकेंगे और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इन पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2 हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले अकारण विलम्ब को समाप्त करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वार्षिक भर्ती कलेण्डर जारी करने का भी फैसला लिया गया है।

Previous articleविधायक लालाराम बैरवा का किया सम्मान
Next articleजेके फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में दिखा युवाओं में जोश
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version