Home latest एसीबी को अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने से टूटा अधिकारियो का मनोबल

एसीबी को अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने से टूटा अधिकारियो का मनोबल

0

जयपुर। एसीबी अधिकारी रोजाना पूरे प्रेदश में भ्रष्टाचारियों को भाग- भाग कर पकड़ रहे है। लोग तालियां बजाकर उऩका स्वागत कर रहे है। लेकिन जिस रफ्तार से एसीबी कार्रवाई कर रहे है, उस रफ्तार सरकार एसीबी को अभियोजन स्वीकृति नहीं दे रही है। जिसके चलते एसीबी से जुड़े अधिकारियों का भी मनोबल टूट रहा है।

एसीबी डीजी बीएल सोनी का कहना है कि एसीबी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खूब पीठ थप थपा रहे है। राजस्थान एसीबी की कार्रवाई से प्रभावित होकर दूसरे राज्यों में भी एसीबी को मजबूत किया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चीफ सैकेटरी, गृह सचिव को अवगत कराने के बावजूद भी 538 मामलों में अनुमोदन की स्वीकृति नहीं मिली है। हाल ही में 17 मामले और अनुमोदन के लिए भेजे गए है। लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। जिसके चलते भ्रष्टारी बचने का रास्ता खोज लेते है।

अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान में जिस रफ्तार से एसीबी कार्रवाई कर रही है उसी रफ्तार से यदि सरकार एसीबी को अभियोजन की स्वीकृति दे तो भ्रष्टाचारियों को सजा मिले।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version