Home latest एससी, एसटी अधिवक्ता संघ ने शांतिपूर्ण बंद पर जताया आधार

एससी, एसटी अधिवक्ता संघ ने शांतिपूर्ण बंद पर जताया आधार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। लोक टुडे संवाददाता
डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान एवं अनुसूचित जनजाति अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता पदाधिकारीयों एवं अन्य सदस्यगण साथियों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए फैसले से व्यथित होकर भारत बंद का आह्वान का समर्थन किया । आरक्षित वर्ग के वकीलों ने डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान एवं अनुसूचित जनजाति अधिवक्ता संघ के हजारों अधिवक्ताओं साथियों ने कंधे से कंधा मिलकर भारत बंद आंदोलन को शांतिपूर्वक तरीके से सफल बनाया । जिसमें संस्था के अध्यक्ष हितेश राही एवं एसटी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश मीणा दोनों की अध्यक्षता में गठित टीमों के सभी साथी अधिवक्तागण कलेक्ट्री सर्किल जयपुर पर सुबह 9:00 से शाम 3:00 बजे तक मोर्चा संभाले रखा। आंदोलन को सफल बनाया ।


डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान के महासचिव राजेश वर्मा ने बताया कि कलेक्ट्री सर्किल पर आये हजारों समाज बंधुओ के लिए जलपान की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई। जयपुर संभाग से विभिन्न जगहों से आंदोलन में आये सभी समाज बन्धुओं का प्रतिनिधित्व करते हुए शांति व्यवस्था बनाई रखी । कलेक्टर सर्किल पर जितने भी संस्थान की रैली मुरलीपुरा सर्किल से व विद्याधर नगर एरिया की, चार दिवारी से, शास्त्री नगर एरिया से आदि अनेक क्षेत्र के सभी साथीगण, भीम सैनिक, कर्मचारीयों की तादाद को मद्देनजर रखते हुए अपनी अग्रणीय भूमिका निभाई और सैकड़ों की तादाद में समाज बन्धुओं से मिलकर रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। अनुसूचित जाति-जनजाति, मुस्लिम समाज, जाट समाज एवं अन्य समाज के अधिवक्ता भी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुये और आज के आंदोलन को समर्थन दिया । दोनों संस्थाओं के पदाधिकारीगण और संस्थाओं से जुड़े अधिवक्तागण सदस्य जिसमें संस्था अध्यक्ष हितेश राही, अध्यक्ष राजेश मीणा , महासचिव राजेश वर्मा, महासचिव मदनलाल मीणा, गिरीश वर्मा, रितु सांवरिया, प्रीति कुमारी, चिमनाराम पूनिया, महावीर जिंदल, बाबूलाल बैरवा, गोपाल कृष्ण नारोलिया, गुरु प्रसाद लेखरा, के. के. कुंदरा, मनोज पिंगोलिया, मनोज कुमार अजमेरा, सुरेश खिंची, शंकर लाल बेरवा, अशोक मेहरा, भगवान सहाय वर्मा, ताराचंद वर्मा, गिरीश वर्मा, सुरेश कुमार जाजोरिया, मोहनलाल बैरवा, महेंद्र कुमार बुनकर, पूर्ण चंद वर्मा, डिप्टी नारायण कोहली, मदन लाल बुनकर, महेंद्र चौहान, राजेश पबड़ी, रूपचन्द्र वर्मा, राजेंद्र देहरान, भीम सिंह खारडीया, तिलकराज कुलदीप, श्रवण मोर्य, मनोज बंशीवाल, महेंद्र कुमार सोंकरीया, ओमप्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन महावर, राजेंद्र प्रसाद, अशोक मेहरा, दिलीप वर्मा, सुरेंद्र मीणा, मितेन्द मीणा, निकिता लोदवाल, कृष्णा कुमारी जाटव, दिक्षा आर्य, खगनेश बरोर, अमित कुमार, धर्मराज सिंगोर, राकेश कुमार बैरवा, अनिल कुमार बैरवा, विवेक असवाल, जितेंद्र मीणा, मोहम्मद इकरामुल्लाह खान, नेईम हकील, महेंद्र कुमार बुनकर, जवाहर चौधरी, महेंद्र बकोडिया, भीष्म असवाल, विवेक असवाल, केदारनाथ महावर, घनश्याम गंगवाल, नरोत्तम ढेबाना, राजकुमार कुलदीप, यशपाल खोरवाल, रामजीलाल वर्मा, महेंद्र गहलोत, नेमीचंद वर्मा, मुकेश कुमार, सोहनलाल छापोला, मनोज वर्मा, पवन कुमार जोनवाल, राजेंद्र प्रसाद बैरवा, हनुमान प्रसाद बैरवा, शिव कुमार परिहार, शंकर चौधरी, राजेंद्र पीपलीवाल, मनोज चिरानिया, रामस्वरूप बैरवा, आदि सभी ने मिलकर माननीय राष्ट्रपति के नाम मार्फत जिला कलेक्टर जयपुर को ज्ञापन भी दिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version