Home rajasthan एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में लगाए...

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में लगाए पौधे

0

जैसलमेर ,रासला । (महेंद्र सिंह संवाददाता) ग्राम पंचायत रासला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगर सिंह की ढाणी , विद्यालय में आज हरियालों राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर व खेल मैदान में कुल 40 किस्म के अलग अलग पोधो का रोपण किया।

विद्यालय के प्रधानाध्याक रेवन्ता राम प्रजापत ने बताया कि वर्तमान समय में जलवायु में होने वाले अवांछित परिवर्तन को रोकने तथा मानव और सम्पूर्ण जीव जगत को को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगा कर उसकी देखभाल करना भी अति आवश्यक है। विद्यालय में पौधारोपण करके सम्पूर्ण जिम्मेदारी हम अध्यापकों व छात्र छात्राओं की रहेगी एव कारगिल विजय दिवस का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर कल्याण सिंह विजय राम रेवन्त सिंह नारायण राम शरीफ खान बीजाराम भमाराम अचलाराम व छात्र छात्राओं ने भाग लिया व पौधारोपण में सहयोग दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version