Home rajasthan आशियाना आंगन सोसाइटी में मनाया तीज महोत्सव

आशियाना आंगन सोसाइटी में मनाया तीज महोत्सव

0

भिवाड़ी । राजेश शर्मा वरिष्ठ समाचार आशियाना आंगन सोसायटी ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया ।कार्यक्रम में आंगन निवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाएं लहरिया साड़ियां पहनकर के आई और आपस में गले लगकर एक दूसरे को तीज की बधाइयां दी और विभिन्न गानों पर नृत्य भी किया।

एक दिन पहले तीज के उपलक्ष्य में मेंहदी का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें भी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम में विजेताओं को इनाम भी दिया गया।

इस मौके पर JMV Hyudai भिवाड़ी की ओर से बी. एल. बागरिया आए और उन्होंने सभी विजेताओं को JMV Hyundai की तरफ से गिफ्ट का भी वितरण किया।

कार्यक्रम में अलग अलग तरह के व्यंजन व कपड़ों की स्टॉल लगाई गईं। निवासियों ने अलग अलग व्यंजनों का स्वाद चखा और कपड़ों की खरीददारी भी की।

आखिर में RWA अध्यक्ष कंवरपाल विधुरी जी ने सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम को बहुत उत्साहपूर्वकऔर मनमोहक रूप से संचालित करने के लिए दीपा अग्रवाल, नीतू सिंह सेंगर , और ममता चौहान का विशेष धन्यवाद और आभार दिया

आज के इस कार्यक्रम के आयोजन में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कंवरपाल विधुरी और उनकी टीम के पदाधिकारी अनिल वाधवा, आरती सक्सैना(एडवोकेट), आशीष कुमार अग्रवाल, सीए प्रमुद जैन, प्रोबिर कुमार, हितेश मक्कड़ के साथ साथ मयंक अग्रवाल, विकास वर्मा, संतोष दुबे और सैकड़ों निवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version