Home rajasthan आदर्श आंगनबाडी केंद्र का जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

आदर्श आंगनबाडी केंद्र का जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

0

खैरथल- तिजारा। राजेश शर्मा सीनियर रिपोर्टर जिला के भिवाड़ी से राजेश शर्मा 6 जुलाई। जिला कलेक्टर डाॅ आर्तिका शुक्ला ने सेंट गोबेंन औद्योगिक इकाई द्वारा बनाई गई आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र सांथलका का उद्घाटन किया।

जिला कलेक्टर ने फीता काटकर औद्योगिक इकाई द्वारा बनाई गई आदर्श आंगनबाडी केंद्र का उद्घाटन किया।उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ आंगनबाडी केंद्र में दीप प्रज्वलित कर परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने औद्योगिक इकाई द्वारा किए गए कार्य की सराहना की एंव जिले में स्थित अन्य आंगनबाड़ियों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी 2 अक्टूबर तक सीएसआर के माध्यम से जिले में चिन्हित 30 आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित करने की और कदम उठाया।

उद्घाटन के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुरजीत सिंह खोरिया, ब्लॉक सीडीपीओ तिजारा सहित सेंट गोबेंन औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous articleनाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleसंभागीय आयुक्त ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version