Home rajasthan अय्याशी के लिए रिश्ते में पोती ने चोरी किये दादा के...

अय्याशी के लिए रिश्ते में पोती ने चोरी किये दादा के 90 लाख रुपए

0

पोती सहित चार आरोपी गिरफ्तार 82 लख रुपए भी मिले नग

₹100000 चढ़ाए खाटू श्याम जी की

भीलवाड़ा। विशेष संवाददाता शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के हरनी गांव में जमीन बेचकर एक मकान के लॉकर में रखे 90 लाख रुपये मालिक दादा की रिश्ते में लगने वाली पोती न ही चोरी कर लिया। जब वारदात का खुलासा हुआ तो परिजनो के होश उड़ गए।


सीओ सिटी अशोक जोशी ने बताया की कोतवाली थाना पुलिस ने रिपोर्ट के बाद जब जांच शुरू की तो कॉल डिटेल और गहन पूछताछ के आधार पर प्रार्थी बक्षू जाट के पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की पोती पूजा चौधरी संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए और गहन अनुसंधान किया तो पोती पूजा चौधरी के साथ भीलवाड़ा के सुरेश जाट और नारायण जाट चोरी में शामिल पाए गए। आरोपियों ने चोरी के रुपयों से पहले खाटू श्याम मंदिर में एक लाख रुपये भेंट चढ़ाये, फिर डेढ़ लाख रुपये में सेकेंड हेंड कार खरीदी और कुल्लू मनाली घूमने निकल गए। अब पुलिस ने पोती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के 82 लाख रुपये और खरीदी गई कार के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version