Home rajasthan शिक्षिका से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोपी व्याख्याता महेश चंद...

शिक्षिका से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोपी व्याख्याता महेश चंद को किया निलंबित

0

धौलपुर। खबर सेफऊ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बदरिका से है जहां साथी शिक्षिका से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोपी लेक्चरार महेश चंद्र मीना को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक कानाराम ने विज्ञान के लेक्चरर महेश चंद्र मीना को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

साथी महिला टीचर के साथ की छेड़छाड़

आपको बता दें कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 नवंबर 2021 को विद्यालय की महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने शिक्षिका का बुरी नीयत से पीछा भी किया। इसका भी शिक्षिका ने विरोध भी किया। जब आरोपी समझाने से भी नहीं माना तो उसके खिलाफ शिक्षिका ने कोलारी पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। थाना एसएचओ नरेश पोसवाल ने आरोपी लेक्चरार को गिरफ्तार कर लिया । जिसे जांच में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक कानाराम को दी गई । इस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक व्याख्याता महेश चंद को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

Previous articleअमित शाह को सुनने – देखने जुटेंगे 10,000 कार्यकर्ता- पूनियां
Next articleगुलाबी नगर बन रहा है उड़ता जयपुर!
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version