Home latest राजस्थान में ओबीसी आरक्षण की नहीं हो रही पालना- चौधरी

राजस्थान में ओबीसी आरक्षण की नहीं हो रही पालना- चौधरी

0

SC, ST ने भी उठाया था रोस्टर की पालना नहीं होने का का मामला

आरक्षित वर्ग के युवाओं को होता है नुकसान

ओबीसी की जातियां कर सकती आंदोलन

जयपुर। पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजस्थान सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। चौधरी ने जयपुर में प्रेस वार्ता कर कहा कि राजस्थान में सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण दिया जाता है जो बहुत कम है। जबकि अन्य प्रदेशों में यह 27 फीसदी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरक्षण का रोस्टर सही तरीके से बना हुआ नहीं है। जिसका खामियाजा आरक्षित वर्ग की जाति के लोगों को भुगतना पड़ता है। कार्मिक विभाग का मूल काम ही आरक्षण के रोस्टर का सही तरीके से लागू करना और उसकी कमियों को दूर करना है। इसको लेकर में दो बार पूर्व में शिकायत कर चुका हूं। लेकिन इस पर काम नहीं हो रहा है। इसलिए आज मीडिया के माध्यम से चेता रहा हूं। क्योंकि रोस्टर का सही तरीके से नहीं बनने और लागू नहीं होने से ओबीसी सहित अन्य आरक्षित जातियों को भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अब मजबूरी में हमें सरकार के खिलाफ आनंदोलन करना पड़ेगा।

आपको बता दे कि रोस्टर की पालना को लेकर अनुसूचित- जाति- जनजाति और ओबीसी कर्मचारी महासंघ भी लंबे से समय से संघर्ष कर रहा है। लगातार महासंघ के नेता इस मांग को उठाते रहे है। क्योंकि रोस्टर के अभाव में विभागों में आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों की भर्तियां ही नहीं होती है। जिसका खामियाजा आरक्षित वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Previous articleवसुंधरा राजे ने किए ताड़केश्वर जी के दर्शन
Next articleमंत्री पद जाते ही चौधरी को याद आया ओबीसी वर्ग
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version