Home national बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या व मंदिरो को तोड़ने को लेकर ...

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या व मंदिरो को तोड़ने को लेकर आक्रोश

0

बांग्लादेश के झंडे को जलाकर प्रकट किया विरोध

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही ।(तुषार पुरोहित वरिष्ठ संवाददाता) बांग्लादेश में राष्ट्रपति शेख़ हसीना के इस्तीफ़े के बाद पूरे बांग्लादेश में फैले अराजक माहौल में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर बढ़ रहे अत्याचार, हिंदुओं की हत्या एवं हिन्दू मंदिरों को तोड़े जाने के ख़िलाफ़ आज सिरोही जिले में भी आक्रोश देखने को मिला। ग्राम पंचायत सिरोडी में सर्व हिन्दू समाज ने बस स्टैंड पर पुतला दहन कर, बांग्लादेशी झंडा जला व बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगा विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह देवड़ा ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अत्याचार,हिंदुओं की हत्या, हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ को हम सहन नहीं करेंगे। बजरंग दल के कन्हैया लाल पुरोहित ,
युवा समाजसेवी चिराग पुरोहित ने ग्रामीणों कहा अगर जल्द से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार ख़त्म नहीं होते हैं तो हम आगे ओर भी उग्र प्रदर्शन करेंगे ताकि सरकार बांग्लादेश पर ओर ज़्यादा दबाव बनाएँ ओर हिन्दुओं पर अत्याचार ख़त्म हो।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240813-WA0009.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version