Home rajasthan नाबालिग से गैंगरेप, 3 नामजद और 2 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाबालिग से गैंगरेप, 3 नामजद और 2 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

अश्लील वीडियो बना कर दी जान से मारने की धमकी

जायल। (नागौर) पुलिस थाना जायल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस थाने में पीड़िता के पिता ने 3 नामजद व दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी हरी शर्मा पुत्र रामचंद्र,सौरभ शर्मा पुत्र भंवर लाल, राजू गर्ग , जहांगीर पुत्र सलीम और एक अन्य नाबालिग ने दस दिन पूर्व अपने घर बुलाकर बारी- बारी से दुष्कर्म किया और इसका अपने- अपने मोबाइल में वीडियो बनाया। इसके बाद सभी आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले कई दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। मना करने पर उसे और उसके परिजनों को मारने की धमकी दे रहे थे। बेटी की लगातार बिगड़ती हालत के बीच जब पिता ने बेटी से पूछताछ की तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। बेटी ने पूरा प्रकरण बताया इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को ही नाबालिग ने अपने परिवारजनो को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने जायल थाने पहुँचकर गैंगरेप का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जायल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। आरोपियों को दस्तयाब करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में लिप्त जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जूर्म भी कबूल लिया है। साथ ही ये बात स्वीकार की है कि इस मामले में सभी पांचों ने नाबालिग से बारी- बारी से गलत काम किया । पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version