Home rajasthan ट्यूबरक्लोसिस रोगियों को बांटी दवा व राशन किट

ट्यूबरक्लोसिस रोगियों को बांटी दवा व राशन किट

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर , हलैना। विष्णु मित्तल संवाददाता
,गांव छौंकरवाडा कलां के मूल निवासी एवं किरन फाउण्डेशन के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता तथा ऋृषि किरन लाॅजिस्टिक प्रा.लि.कम्पनी गांधीधाम के द्वारा गांव छौंकरवाडा कलां राजकीय सामुदायिक अस्पताल पर टीबी विभाग के जिला काॅडिनेटर यामिनी अवस्थी,डाॅ.पुष्पेन्द्र सिंह व पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल के सानिध्यं में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) रोगियों को दवा व पौष्टिक आहार राशन किट बांटी गई। सीएचसी क्षेत्र के 16 रोगी लाभाविन्त हुए। सीएचसी प्रभारी डाॅ.पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कई माह से ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) से बचाव की दवा सप्लाई नहीं होने से रोगी परेशान थे। जिस सम्बन्ध में पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल को अवगत कराया। गोयल ने किरन ग्रुप के संस्थापक व भामाशाह रमेशचन्द गुप्ता से सम्पर्क किया। जिन्होंने लगातार दूसरी बार टीबी से बचाव के दवा उपलब्ध कराई। जिस दवा का रोगियों को वितरण किया गया। ये दवा व राशन सामग्री 30 दिवस की दी गई और सीएचसी क्षेत्र के चिन्हित 33 में 16 रोगी दवा व राशन किट से लाभाविन्त हुए। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाषचन्द बंसल,ब्लाॅक अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय,कामनी अग्रवाल,देवेन्द्र सिंह चौधरी,बाॅबी सिंह,सतेन्द्र सिंह चौधरी ,रामकिशोर गर्ग,सोनू गोयल आदि उपस्थित रहे।

Previous articleजोहार तिरंगा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Next articleस्कूली विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version