Home rajasthan जयपुर जिला परिषद में बीजेपी का खेला, कांग्रेस के तोड़े तीन पार्षद

जयपुर जिला परिषद में बीजेपी का खेला, कांग्रेस के तोड़े तीन पार्षद

0

कांग्रेस की रमा देवी भाजपा की जिला प्रमुख उम्मीदवार

जयपुर। जयपुर जिला परिषद चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।जिला परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद बीजेपी ने कांग्रेस खेमे में सेंधमारी कर कांग्रेस को झटका दिया है। कांग्रेस जिला परिषद सदस्य रमादेवी सहित 3 सदस्य कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी खेमे में शामिल हो गए। बीजेपी ने रामादेवी को जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाया है। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद रमादेवी सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंची और भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने रामादेवी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान रमा देवी ने कहा जो कांग्रेस में दुखी हैं वो भी अंतरात्मा की आवाज से बीजेपी के साथ आएंगे। वहीं राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से लगा है।

Previous articleरोटरी क्लब जयपुर रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Next articleडॅा. शहनाज खान बनी कांमा के प्रधान
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version