Home latest वंशिका वेलफेयर सोसाइटी करेगी जगतपुरा सरकारी स्कूल मैं भवन निर्माण

वंशिका वेलफेयर सोसाइटी करेगी जगतपुरा सरकारी स्कूल मैं भवन निर्माण

0

आधुनिक सुसज्जित होगी सरकारी स्कूल
जयपुर। पिछले कई वर्षों से जनहित में कार्य कर रही वंशिका वेलफेयर सोसाइटी अब जगतपुरा स्थित उदयपुर गिलारिया उच्च प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन का भव्य निर्माण करेगी। 10 हज़ार स्क्वायर फीट में होने वाले इस निर्माण की जानकारी देते हुए वंशिका वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण का भूमि पूजन सोमवार को सालासर बालाजी के पुजारी पंडित लक्ष्मी नारायण, विधायक गंगा देवी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा एवं पार्षद छोटू मीणा के कर कमलों द्वारा हुआ। सोसाइटी की सचिव पूजा मक्कड़ ने बताया कि संस्था द्वारा इस निर्माण कार्य में 12 कमरे बनाये जाएंगे। जिसमें लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान, क्लास रूम एवं टॉयलेट्स का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर वंशिका वेलफेयर सोसाइटी के सहयोगी एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Previous articleमहामंडलेश्वर चतुर्वेदी संत मानस सम्मेलन में हुए शामिल
Next articleअशोक पिंचा और अनिल शर्मा के बीच होगा मुकाबला
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version