Home latest कांग्रेस विधायकों की उदयपुर में होगी बाड़े बंदी

कांग्रेस विधायकों की उदयपुर में होगी बाड़े बंदी

0

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हर कदम फूंक फूंक कर रख रही है। 4 सीटों पर जैसे ही कांग्रेस ने 3 और 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं ।अब संघर्ष बढ़ गया है। हालांकि सुभाष चंद्रा को भारतीय जनता पार्टी ने निर्दलीय के तौर पर उम्मीदवार बनाया है। लेकिन जग जाहिर है कि वे भाजपा समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाए जाने हैं ।इन्हीं से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों की बाड़े बंदी का निर्णय लिया है । विधायक उदयपुर के लिए रात्रि भोज के बाद सीएमआर से ही रवाना होंगे। वहां उदयपुर के उसी होटल में ठहरेंगे जिसमें कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था। गोविंद सिंह डोटासरा सचिन पायलट वहीँ डटे रहेंगे। बताया जा रहा है कि 50 – 60 विधायक रात में ही रवाना हो जाएंगे। अन्य विधायक कल पहुंचेंगे।

निर्दलीय विधायक भी उदयपुर होटल में ही रहेंगे

कांग्रेस को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी उदयपुर होटल में ही रहेंगे । इस बीच महुआ के विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने खुलकर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है । उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर राज्य सभा में वोट देंगे ।ओम प्रकाश हुड़ला को लेकर लगातार इस बात के कयास बाजी लगाई जा रही थी वे बीजेपी समर्थित सुभाष चंद्रा को वोट दे सकते हैं। लेकिन अब खुद हुड़ला ने प्रेस कॉन्फस करके कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।

Previous articleकश्मीर में टारगेट किलिंग की भेंट चढ़ा एक राजस्थानी
Next articleसोनिया गांधी कोरोना संक्रमित
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version