Home rajasthan ओवरटेक करने की बात पर नाबालिग की पीट पीटकर हत्या

ओवरटेक करने की बात पर नाबालिग की पीट पीटकर हत्या

0

उदयपुर । पाली के बाली में एक दलित युवक की हत्या के कुछ दिनों बाद ही उदयपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मामूली सी बात पर एक दलित नाबालिग युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। ।घटना देबारी इलाके की है जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग ऑटो चालक भाया कालबेलिया की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक दलित समुदाय से है। गरीबी के चलते लोडिंग ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम 6:00 बजे की है। राजसमंद के मोलेला गांव का निवासी भाया कालबेलिया उदयपुर में रहकर भंगार का काम करता था। सोमवार शाम को वह ओटो में सामान भरकर डबोक जा रहा था, इसी दौरान घाटा वाली माता जी के पास बाइक सवार के कट मारने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बाइक सवार 2 युवाओं ने ऑटो को रुकवाया और युवक के साथ मारपीट की। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक ओम प्रकाश उर्फ पप्पू और महेंद्र सिंह जो उदयसागर गांव के निवासी हैं, युवक को मारते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।

वीडियो में जान बचाने की भीख मांगता रहा

भाया वीडियो में दो युवक भाया पर लात घूँसे से बरसा रहे हैं और भाया हाथ जोड़कर दया की भीख मांग रहा है लेकिन युवक रहम नहीं करते और उस पर लगातार वार करते हैं । जब युवक बेहोश हो जाता है तब वे उसे छोड़ कर भाग जाते हैं । घटना की जानकारी के बाद युवक के परिजन अस्पताल पहुंचाते हैं। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो जाती है। घटना की जानकारी मिलने पर कालबेलिया समाज के सैकड़ों लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और धरने प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया उसके बाद मृतक का शव लिया और दाह संस्कार के लिए ले गए। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version