Home rajasthan एएसपी नितेश आर्य ने दिखाई मानवता, घायल को ...

एएसपी नितेश आर्य ने दिखाई मानवता, घायल को स्वयं की गाड़ी से अस्पताल ले जाकर कराया इलाज

0


बालोतरा। शनिवार की देर शाम मेघा हाईवे असाड़ा रोड़ पर एक गंभीर घायल अधेड़ उम्र का व्यक्ति सडक़ पर लहूलूहान अवस्था में सडक़ पर पड़ा था। आस पास तमाशबीनों की भीड़ थी और कई वाहन पास में से गुजर रहे थे परंतु किसी ने भी खून से लथपथ व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान सिणधरी से बालोतरा की तरफ आ रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत गाड़ी को रूकवाई और अपने वाहन से नीचे उतर गए। नितेश आर्य ने देखा की ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल पड़ा है और तमाशबीन देख रहे है।
ऐसा नजारा देखकर एएसपी नितेश आर्य का दिल पसीज गया और उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत घायल को स्वयं अपनी गाड़ी में लेटाया और सीधे नाहटा अस्पताल लेकर पहुंच गए। नाहटा अस्पताल में डॉक्टर हरीश खत्री एवं नर्सिंग स्टॉफ ने एएसपी को देखा तो चौंक गए। डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।
एएसपी ने मौके पर हीं खड़े रहकर घायल का प्राथमिक इलाज करवाया और जोधपुर रैफर करने तक वहीं रूकें रहे। एएसपी की ऐसी मानवीय पहल की हर किसी ने सराहना की। एएसपी नितेश आर्य तकरीबन आधे घंटे तक अस्पताल में आम आदमी की तरह हीं खड़े रहे और तब तक अस्पताल प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते हीं हर किसी ने ऐसे संवेदनशील अधिकारी की मानवीय मूल्यों की रक्षा करने के लिए तारिफ की।

Previous articleकेंद्रीय मंत्री शेखावत के गढ़ में हारी बीजेपी
Next articleमुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में जुटे देशभर के किसान
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version