Home politics आपदा प्रबंधन को लेकर भाजपा के संभाग प्रभारी का हिन्डौन दौरा

आपदा प्रबंधन को लेकर भाजपा के संभाग प्रभारी का हिन्डौन दौरा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हिंडौन सिटी। (नवीन शर्मा संवाददाता) हिन्डौन सिटी भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने आज हिन्डौन सिटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । हिन्डौन के कटरा बाजार, चौबेपाड़ा, भायलापुरा, दुब्बेपाड़ा एवं खारी नाला, खरैटा पुलिया, भारत टेंट हाउस के सामने आदि जगहों पर घूम कर आपदा में प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, इंदु देवी जाटव, मंडल अध्यक्ष अनिल गोयल, दिलीप गुप्ता, दिनेश चंद सैनी नेता प्रतिपक्ष, पार्षद विजय पाल, दीनदयाल जांगिड़, पार्षद राहुल हरसाना, भूपेंद्र गुर्जर महामंत्री, खेमचन्द कोली, पिंटू सोलंकी, सतपाल चौधरी, दिनेश आचार्य, गोपाल लांगरा, गिर्राज मित्तल, अजय मित्तल आदि मौजूद रहें।इसके बाद संभाग प्रभारी ने हिन्डौन उपखंड कार्यालय में पहुंचकर उपजिला कलेक्टर हेमराज गुर्जर से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में व्यवस्था करने एवं तुरंत प्रभाव से पानी निकलवाने के लिए दिशा निर्देश दिए और प्रबंधन हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version