Home rajasthan राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा ने एसपी के रक्षासुत्र...

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा ने एसपी के रक्षासुत्र बांधकर महिला सुरक्षा की मांग की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर । (राजेन्द्र शर्मा जती ) राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पूनम शर्मा द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष में माता बहनों व नारी शक्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा के मुखिया जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा जी को रक्षा सूत्र बांधा। पुलिस अधीक्षक को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर जिला पुलिस कार्यालय में सम्मानित कर नारी शक्ति की रक्षा के लिए संकल्पित किया । जिला पुलिस अधीक्षक ने रक्षा सूत्र बांधने वाली समस्त महिला बहनों को उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस को सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा ,जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा ,संजना व कल्पेश उपस्थिति रही अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी को धन्यवाद दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version