Home rajasthan अवैध आरा मशीन पर हरी लकडी की कटाई, वन विभाग ने थमाए...

अवैध आरा मशीन पर हरी लकडी की कटाई, वन विभाग ने थमाए नोटिस

0


भरतपुर, हलैना । विष्णु मित्तल रिपोर्टर) ,प्रशासन,वन विभाग,समाजसेवी एवं वन प्रेमी एक ओर धरती को हरियाली युक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधारोपण करने में जुटे हुए है। वहीं दूसरी ओर वन माफिया और आरा मशीन मालिक खुलेआम हरे और प्रतिबन्ध पेडों की कटाई कर धरती की हरियाली को उजाडने में लगे हुए है। क्षेत्र में कई गांवों में अवैध आरा मशीने चल रही है,जहां हरे पेडों की कटाई जारी है। प्रशासन,पुलिस और वन विभाग के कुछ आलाधिरियों की कृपा दृष्टि बने होने से वन माफिया एवं अवैध आरा मशीन मालिकों के हौसले बुलन्द है। आए दिन हरियाली गायब होता देख वन प्रेमी दुःखी है और लोगों ने मुख्यमंत्री व वन मंत्री सहित वन विभाग के आलाधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर अवैध आरा मशीन की रोकथाम एवं वन माफियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की आवाज बुलन्द की। जिस पर वन रेन्ज कार्यालय नदबई मुख्यालय हलैना के द्वारा अवैध आरा मशीने संचालित गांव को चिन्हित कर आरा मशीन मालिकों को नोटिस थमाए गए है। जिससे अवैध आरा मशीन मालिकों में भगदड मची हुई।

  • कहां कहां चल रही है अवैध आरा मशीन
    क्षेत्रिय वन अधिकारी रेन्ज नदबई मुख्यालय हलैना और बयाना क्षेत्र के हलैना,बेरी,बेबर, सरसैना, पथैना, वारौली,भूतौली,नैवाडा,लुलहारा,हतीजर,झालाटाला,पाली,बाछरैन,छौंकरवाडा कलां,सलेमपुर खुर्द, मैनापुरा, बबेखर,अरोदा,हन्तरा,नदबई,भुसावर,नयावास,खांगरी,झारकई,ललिता मूडिया,हजीजर मोड,,डहरा मोड,सेवला, जहानपुर आदि गांवों में खुलेआम आरा मशीने चल रही है।
  • रेन्जर बदलते ही कार्यवाही
    क्षेत्रिय वन अधिकारी रेन्ज नदबई मुख्यालय हलैना के रेन्जर का तबादला होते ही यहां पर लगाए रेन्जर राहुल फौजदार ने अवैध आरा मशीन और खनन की रोकथाम सहित वन माफियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी,जिससे वन माफिया और अवैध कारोबार से जुडे लोगों में खलबली मची हुई है। इनके कार्य क्षेत्र में वनपाल कार्यालय डहरा मोेेड,खेरली मोड,हलैना आतें है। इन क्षेत्र में कई गांवों में अवैध खनन और अवैध आरा मशीनें चल रही है। रेन्जर राहुल फौजदार ने रेन्ज कार्यालय क्षेत्र में चल रही अवैध आरा मशीन मालिकों को नोटिस थमा दिए है। अब देखना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।
  • बेबर में लगे लकडी के ढेर
    रेन्ज कार्यालय नदबई मुख्यालय हलैना से मात्र ढाई किमी दूर बसे गांव बेबर में आधा दर्जन आरा मशीने लगी हुई,जहां शीशम,पीपल,नीम,आम,बबूल आदि की लकडी के ढेर लगे नजर आते है। ढेर लगी लकडी का मूल्य लाखों रूपए में होगा। मजेदार बात ये है कि वन अधिकारी व पुलिस को जयपुर नेशनल हाइवे सहित अन्य सडक मार्ग और रनेज व पुलिस कार्यालय के सामने से लकडी से भरे ट्रक,ट्रेक्टर-ट्राॅली एवं अन्य वाहन नजर नही आते।
  • क्या कहते है वन अधिकारी
    क्षेत्रिय वन अधिकारी कार्यालय नदबई मुख्यालय हलैना के रेन्जर राहुल फौजदार ने बताया कि कार्यालय क्षेत्र में अवैध आरा मशीन और अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी है। हलैना,नदबई,पथैना क्षेत्र में चल रही अवैध आरा मशीन वाले गांव चिन्हित कर लिए गए है और अब तक करीब 45 आरा मशीन मालिकों को नोटिस थमाए जा चुके है। नोटिस का जबाव नही देने पर ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय और पुलिस कार्यवाही की जाऐगी। साथ ही अवैध आरा मशीने सीज करेंगे।
Previous articleबरसात से छत गिरी दो सगे भाइयों की मौत
Next articleसद्दाम गोपालक बनकर करता था पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version