Home latest चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

0

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। लुधियाना में राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू की मौजूदगी में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया। चन्नी के नाम की घोषणा के साथ ही खुद नवजोत सिंह सिद्दू ने चन्नी का हाथ उठाकर स्वागत किया। इससे पूर्व सुनील जाखड़ , पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया। चन्नी ने नाम की घोषणा होने के साथ ही कहा कि वे पंजाब के लोगों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। एक मौका दो सेवा करने का। जिससे वे पंजाब की और पंजाब के लोगों की सेवा कर सके।

पंजाब की जनता ने लगाई चन्नी के नाम पर मुहर

राहुल गांधी ने बताया कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन हो इसको लेकर पंजाब की जनता, पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता, कार्यकर्ता, विधायक का चुनाव लड़ रहे लोग और सभी से बात करने के बाद ये बात सामने आई की पंजाब को गरीब आदमी जो गरीबों को ख्याल रख सकता हो , जिसके दिल में गरीब की सेवा करने की सोच हो। जो पंजाब और पंजाबियत के लिए कुछ करने की हिम्मत रखता हो उसे एक बार मौका और मिलना चाहिए।

पांच राज्यों में मिलेगा कांग्रेस को फायदा

पंजाब में दलित सिख को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का फायदा पंजाब के साथ- साथ अन्य राज्यों में भी कांग्रेस को मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version