Home latest किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से नकली खाद, बीज बनाने...

किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से नकली खाद, बीज बनाने वालों पर कड़ा कानून बनाने की मांग की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली । आज कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में  केंद्रीय कृषि मंत्री @ChouhanShivraj  से भेंट कर राजस्थान में अमानक बीज, खाद और कीटनाशकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश में किसानों के साथ धोखा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर  @ChouhanShivraj  ने भरोसा दिलाया कि अमानक व घटिया बीज, खाद और कीटनाशकों की बिक्री को स्थायी रूप से रोकने के लिए इससे जुड़े कानून को और अधिक कड़ा बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, शीघ्र ही सख्त कानून की रूपरेखा तैयार हो जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version