Home latest वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

0

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संसद में मुलाकात काफी लंबी चली। राजे ने चार राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और आने वाले समय में जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनमें भाजपा की जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चुकी है। उनकी देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version