Home latest मल्लिकार्जून खड़गे ने भरा नामांकन, गहलोत,हुड्डा, दिग्गी, सोनी, तिवारी बने प्रस्तावक

मल्लिकार्जून खड़गे ने भरा नामांकन, गहलोत,हुड्डा, दिग्गी, सोनी, तिवारी बने प्रस्तावक

0

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन मल्लिकार्जून खड़गे ने नामांकन भर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , दिग्गविजय सिंह, अंबिका सोनी, प्रमोद तिवारी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, समेत करीब 11 नेताओं ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए है। बताया जा रहा है कि इसमें संकटमोचक की भूमिका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही निभाई है। बताया जा रहा है कि शशि थरुर को नाम वापस लेने के लिए मनाया जा सकता है। देर रात आनंद शर्मा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हुई लंबी मुलाकात के बात ये बीच का रास्ता निकाला गया है। अब से पूर्व दिग्गविजय सिंह का नाम अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का चल रहा था। लेकिन सबने मिलकर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जून खड़गे के नाम पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को वरिष्ठ और अनुभवी चेहरा अध्यक्ष पद के लिए मिलने वाला है। जिनका लंबा अऩुभव है पार्टी में अलग- अलग पदों पर रहने का लंबा अनुभव है।

खड़गे ने कहा कि वे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है सभी प्रदेशों के वरिष्ठ नेता प्रस्तावक बने है इसलिए नामांकन भरा है। सबको साथ लेकर चलेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version