Home latest भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट...

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

0

जयपुर। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जयपुर पुलिस ने शुक्रवार को गणगौर होटल से 22 साथियों सहित डिटेन कर लिया । पुलिस ने चंद्रशेखर और अन्य साथियों से पुछताछ की। अधिवक्ता बाबूलाल बैरवा ने बताया कि भीम आर्मी चीफ पार्टी की मजबूती के लिए जयपुर दौरे पर आए थे। वे होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर को डिटेन कर लिया। इसके बाद उन्हें एक थाने से दूसरे थाने चक्कर कटाते रहे। शाम को सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर को तो जेसी हो गई। इस पर अधिवक्ता बाबूलाल बैरवा सहित करीब आधा दर्जन वकीलों ने उऩकी गिरफ्तारी और जेल भेजने को लेकर नाराजगी जताई। इस पर पुलिस ने साफ इंकार कर दिया कि आखिर उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया है और किस आधार पर कोर्ट ने उन्हें जेसी भेज दिया है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जयपुर में भी धारा 144 लगी हुई है। पुलिस को लगता है कि किसी के कारण कानून व्यवस्था को खतरा हो सकता है तो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने पड़ते है। लेकिन चंद्रशेखर की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में आक्रोश है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version