Home latest भारत जोड़ो यात्रा शुरू ,मुख्यमंत्री गहलोत , स्टालिन और बघेल ने राहुल...

भारत जोड़ो यात्रा शुरू ,मुख्यमंत्री गहलोत , स्टालिन और बघेल ने राहुल गांधी को सौंपा तिरंगा

0

कन्याकुमारी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को शुरू हो गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को तिरंगा सौंपकर यात्रा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में आरएसएस और बीजेपी ने देश में नफरत और बंटवारे की राजनीति की है। हमारा प्रयास होगा कि हम देश में प्रेम और भाईचारा बढ़ाएं । इस यात्रा का मकसद भी देश में प्रेम और भाईचारा बढ़ाना ही है । राहुल बोले नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खोया है, देश को नहीं होने दूंगा । राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा और संघ परिवार पर जमकर प्रहार किया और कहां कि हम फिर से गुलामी के दौर में जा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह भारत जोड़ने की नहीं ,एक परिवार को बचाने का अभियान है। इससे पूर्व राहुल गांधी ने पेरंबदूर में अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी की यात्रा लगभग 3570 किलोमीटर की होगी। वे 150 दिनों में यह यात्रा तय करेंगे ।राहुल गांधी प्रतिदिन 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे और लोगों से मिलेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version