Home latest पीएम मोदी विश्व डेयरी सम्मेलन का किया शुभारंभ

पीएम मोदी विश्व डेयरी सम्मेलन का किया शुभारंभ

0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में ‘IDF विश्व डेयरी सम्मेलन-2022’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 50 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 4 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का विषय ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ रखा गया है। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्री भी 48 वर्ष बाद भारत में होने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल हुए है। पिछली बार भारत ने 1974 में अंतरराष्ट्रीय डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी। डेयरी शिखर सम्मेलन में वैश्विक और भारतीय डेयरी उद्योग के विशेषज्ञों, किसान और नीति योजनाकार शामिल हुए है। बता दें कि दूध उत्पादन में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है और दूध के वैश्विक उत्पादन में देश का हिस्सा 23 प्रतिशत है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version