Home national वृद्दा से 19 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने...

वृद्दा से 19 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर की हत्या

0

पीलीबंगा। शराब के नशे में 19 वर्षीय सुरेंद्र नामक युवक हवस की आग में इस तरह अंधा हुआ कि उसने घर में घुसकर 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने युवक का विरोध किया तो आरोपी युवक ने वृद्दा का गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने लाश के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना पीलीबंगा के दुलमाना गांव की जहां सुरेंद्र ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पूरा गांव इस घटनाक्रम से स्तब्ध है। मृतका के परिजनों ने वहां के हालात और महिला के संघर्ष के हालात , कपड़ों की स्थिति को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वृद्दा के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा की युवक ने प्रयास किया या फिर वृद्दा की लाश के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन इस घटना से पुलिस और गांव वाले सभी स्तब्ध है। मृतका के देवर बनवारी ने आरोपी युवक सुरेंद्र पर आए दिन महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। देवर का कहना है कि आरोपी युवक आएदिन वृद्दा से छेड़छाड़ करता था। इसलिए देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और विरोेध करने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version