Home crime छपरा में जहरीली शराब ने ली एक दर्जन लोगों की जान

छपरा में जहरीली शराब ने ली एक दर्जन लोगों की जान

0

छपरा । बिहार में कुछ दिनों पहले ही जहरीली शराब से करीब 100 लोगों की मौत हुई थी और अब छपरा में फिर jh जहरीली शराब ने 11 लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि छपरा के मकेर में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जहां नोनिया समाज में बंदी सती माता और गोरिया बाबा का एक साथ पूजन किया जाता है। दोनों देवी देवता समाज के रक्षक के प्रतीक के रूप में माने जाते हैं। गोरिया बाबा का पूजा घर के आंगन और गांव में सार्वजनिक रूप से पूजन किया जाता है। जबकि बंदी सती का घर में बने विशेष पूजन कक्ष में पूजा होता है। सावन के आखिरी बुधवार को नोनिया समाज गोरिया बाबा की पूजा करता है । पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाई जाती है।इस शराब का कई लोगों ने सेवन किया। उसके बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लग गई और देखते ही देखते एक के बाद एक कर के 11 लोग मौत के मुंह में समा गए।

जहरीली शराब पीने से जब लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी तो लोगों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पीएमसीएच में ले जाया गया। जहां पर इलाज भी शुरू किया गया लेकिन तबीयत बिगड़ने पर एक के बाद एक लगातार मौत होती गई। गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भी भेजा गया। लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमला, पुलिस के आला अधिकारी और कई नेता मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में शराब नहीं मिलती है ।ऐसे में लोग अवैध शराब खरीदते हैं। धार्मिक कारणों से भी देवी देवताओं को शराब शराब छुड़ाने चढ़ाने का रिवाज है ड़ाने की रिवाज है और मजबूरी में लोग जब अवैध शराब का सेवन करते हैं तो इस तरह से मौत का शिकार हो जाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version