Home latest गुजरात पूर्व मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन मंत्रियों...

गुजरात पूर्व मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन मंत्रियों ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

0

गुजरात। भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकटों की घोषणा करती और आधे से ज्यादा मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकटों तो काटती इससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ,पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, गृह राज्य मंत्री प्रदीप जाडेजा ,ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ,राजस्व मंत्री भूपेंद्र चूड़ासामा ,विभावरी बहन दवे, ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।

50 से ज्यादा ऐसे विधायक हैं जिन्होंने भी मौजूदा हालात में चुनाव नहीं देने का ऐलान कर दिया है। ऐसी स्थिति में भाजपा के सामने सबसे बड़ा संकट भी खड़ा हो गया है कि जिन नेताओं के टिकट काटने की भाजपा ने रणनीति बनाई थी ,उन्होंने पहले ही सरेंडर कर दिया। जिससे अब उन्हें उनके टिकट काटने का अवसर नहीं मिलेगा और उनके स्थानों पर नए उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। हालांकि विपक्ष के लिए यह एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया और विपक्ष इस मुद्दे को चुनाव मैदान में भुनाने की कोशिश करेगा, कि भाजपा के आधे से ज्यादा मंत्रिमंडल के सदस्यों ने चुनाव में संभावित हार को देखते हुए चुनाव मैदान से पहले ही खुद ने ही क्यूट कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version