Home latest अमित शाह ले रहे हैं नॉर्थ जोनल काउंसिल की बैठक

अमित शाह ले रहे हैं नॉर्थ जोनल काउंसिल की बैठक

0

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचते हैं और जोनल काउंसिल की बैठक में भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। राजस्थान सरकार की ओर से भी प्रशासनिक अमले ने और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह होटल पहुंचने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वागत किया। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित बैठक में करीब 60 जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे पहले से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में जो हालात बन रहे हैं वो चिंताजनक है। लोगों में जो अविश्वास की भावना बढ़ रही है । सरासर गलत है। देश में आंतरिक शांति जरूरी है। गहलोत ने कहा कि देश में जो असुरक्षा का माहौल बन गया है, उसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी को देश की जनता को संबोधित करें और यह भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यहां किसी को कोई खतरा नहीं है और लोकतंत्र सलामत रखा जाएगा । सभी के हितों की रक्षा की जाएगी। गहलोत ने देश में और प्रदेश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव जातिगत झगड़े और आतंकी घटनाओं पर भी चिंता जताई। साथ ही उन्होंने प्रदेश की सीमावर्ती जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कई जिले पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं और यहां से कई बार पाकिस्तान की ओर से गड़बड़ियों की जाती है। जिन्हें रोकने के लिए भी सुरक्षा को और पुख्ता करने की जरूरत है । बैठक करीब 3 घंटे चलेगी, बैठक के अंत में गृह मंत्री अमित शाह बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ,शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, होम सेक्रेटरी ,और मुख्य सचिव उषा शर्मा भी मौजूद रही।

Previous articleअमित शाह जयपुर में, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत
Next articleमुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version