लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। श्री महावीर शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं राज्य के जाने माने भामाशाह व शिक्षाविद् बी. आर. भूकर के यूनाइटेड जाट महासभा राजस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कई शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
इसी क्रम में किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र विकास संघर्ष समिति के संयोजक सुरेश कुमार पूनिया व पढबो गढबो बढबो फाउंडेशन के संस्थापक नवोदयन रामकुमार ने शिक्षाविद् बी. आर. भूकर का राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा बंधवाकर एवं फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में एवं समाज की उन्नति में शिक्षाविद् बी.आर.भूकर का योगदान अग्रणी रहा है। जाट समाज को साथ लेकर चलने की एवं शिक्षा में नवाचारों की प्राथमिकता के लिए श्री महावीर शिक्षण संस्थान के निदेशक शिक्षाविद् भूकर हमेशा तत्पर रहे हैं।

युनाइटेड जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बी.आर.भूकर को आई. आर. एस. बजरंग बली मनोहर, रामनिवास मौर्य, रेनवाल नगरपालिका अध्यक्ष अमित जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मनोहर, दौलत सिंह खंगारोत, बनवारी चौधरी, नवरत्न कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।