लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
– डॉ एस एस अग्रवाल ने वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करने का किया आह्वान
जयपुर I विश्व रक्तदाता दिवस पर राजस्थान हॉस्पिटल में शनिवार को रक्तदान जागरुकता पोस्टर का विमोचन किया गयाI इसके साथ ही आज के दिन करीब 10 हजार से ज्यादा युवाओं से वर्ष में एक बार रक्तदान करने के संकल्प पत्र भरवाए गए। इऩ शपथ कर्ताओं को किसी भी आपात स्थित में जरूरत पड़ने पर एक कॉल कर बुलाया जा सकेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक में करीब 150 से अधिक यूनिट रक्त दान किया गया।

आयोजन में राजस्थान हॉस्पिटल और स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एस एस अग्रवाल, राजस्थान हॉस्पिटल के वाइसचेयरमेंन डॉ. सर्वेश अग्रवाल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माथुर, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द गुप्ता, कंसल्टेंट सर्जन डॉ. शरद डागा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अरुण शर्मा, रक्तदान परिसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामावतार तोषनीवाल, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के निदेशक आनन्द अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेे।
गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर, जिन्होंने रक्त समूह प्रणाली (ABO Blood Group System) की खोज की थी के जन्मदिन पर 14 जून को हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है I यह दिन रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और सुरक्षित रक्त दान की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के प्रबंध न्यासी डॉ. एस एस अग्रवाल ने स्वैच्छिक रक्तदान से जन जाग्रति लाने का आव्हान करते हुए हर व्यक्ति को साल में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।