Home education वरिष्ठ शिक्षक हरिराम बेनीवाल को समारोहपूर्वक दी भावभीनी विदाई

वरिष्ठ शिक्षक हरिराम बेनीवाल को समारोहपूर्वक दी भावभीनी विदाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/डेगाना (प्रदीप कुमार डागा) क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक हरिराम बेनीवाल के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक समाज और विद्यालय स्टाफ ने उनका अभिनंदन करते हुए गाजे-बाजे के साथ विदाई दी।

इसके बाद दुर्गा मैरिज गार्डन में आयोजित सादे समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद

समारोह में वक्ताओं ने बेनीवाल के लंबे सेवा काल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर उद्योगपति पाबूराम गीटाला, भाजपा नेता सुखराम धूण, बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया, पूर्व आरएएस माताराम रिणवा, डॉ. आर. के. सारण, रघुनाथराम जालसू सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरिराम बेनीवाल के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version