उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने किया लोकार्पण
जयपुर। पत्रकार कॉलोनी की टेलीफोन डाईरेक्टरी का आज उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चन्द बैरवा ने लोकार्पण किया। डाईरेक्टरी के संपादक अजीत तिवारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बैरवा के सिविल लाइन स्थित बंगले पर आयोजित कार्यकृम मे पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष काना राम कड़वा, महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा, मदन धारीवाल और बृज शरण गुप्ता मौजूद थे।
बैरवा ने समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि डाईरेक्टरी कॉलोनी के सभी लोगो से संवाद करने मे सेतु का कार्य करेगी। उन्होंने इसकी प्रिंटिंग और सामग्री की भी प्रशंसा की।
