लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र शर्मा जती
भरतपुर । भरतपुर मेवपर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरण हेतु चलाए जा रहे भजनलाल शर्मा नाम विश्वास का, तुलसी नाम विकास का तुलसी अमृत अभियान के अंतर्गत आज ऐतिहासिक प्राचीन गंगा मंदिर, भरतपुर में 101 तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक ओमेंद्र भारद्वाज, आकाश शर्मा एवं रघु पाराशर ने किया।
कार्यक्रम के अतिथि ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष कौशलेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष ताराचंद शर्मा चिचाना, दिनेश शर्मा, रविन्द्र मोहन शर्मा , राजेंद्र जती कल्पेश शर्मा, पवन राणा, यश शांडिल्य, मयंक सैंथरा, तारा चंद शर्मा, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना एवं हर घर में तुलसी के पौधे के महत्व को समझाना रहा।
अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
