Home latest तीसरे दिन तक 730 रोगी लाभान्वित

तीसरे दिन तक 730 रोगी लाभान्वित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । यहां आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित 10 दिवसीय अंतरंग आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर में शुक्रवार को तीसरे दिन तक विभिन्न प्रकार की बीमारियों के 730 रोगी लाभान्वित हो चुके हैं ।जबकि शुक्रवार को आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ हनुमान प्रसाद एवं सहायक निदेशक डॉ नरेश कुमार जोशी ने शिविर का औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान सभी व्यवस्थाएं जहां सही पाई गई ।वहीं उक्त अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए ।

शिविर प्रभारी डॉ रामहेत मीणा ने बताया कि 5 फरवरी से शुरू हुए शिविर में 166 रोगियों को पंचकर्म ,86 रोगियों को अग्निकर्म चिकित्सा तथा 238 रोगियों को योग परामर्श देकर लाभान्वित किया गया ।जबकि 259 बच्चों को स्वर्ण प्रशान संस्कार से लाभ दिया गया ।उन्होंने बताया कि शिविर में 54 रोगियों को पाइल्स एवं फिस्टुला ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया था जिसमें से 22 रोगियों के शुक्रवार तक सर्जन डॉ आशीष सोनी एवं उनके दल द्वारा ऑपरेशन कर दिए गए ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version