लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। श्री गोविन्द देव जी की कृपा से राधे राधे परिवार की ओर से आज दुसरे दिन विश्वकर्मा रोड़ नम्बर 4 पर श्याम बाबा के पद यात्रिओं के लिए जादू का शो आकर्षण का केंद्र रहा१। आठवें भण्डारे में पधारे आर के सोनी जादुगर,डा संजीव बंसल,मानस गोस्वामी, धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय आदि गणमान्य सभी का दुपट्टा, प्रसाद,बैग देकर सम्मान किया ।जादुगर ने श्याम जी व गोविन्द देव जी को जादू द्वारा माला पहनाई व सभी का फोटो जादू से बना कर दिखाया । समीती द्वारा योगेन्द्र, रोहित,आदि पदाधिकारीयों ने दुपट्टा पहना प्रसाद देकर सम्मान किया ।
