Home latest श्रीजी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

श्रीजी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। श्रीजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्मवादिनी कंचन दीदी ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस मौके पर संस्था निदेशक दिनेश कुमावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजन उनके संस्कार, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस दौरान विद्यालय परिसर को श्रीकृष्ण एवं जन्माष्टमी थीम से सजाया गया। विद्यार्थियों ने बाल श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा, राधा-कृष्ण की झांकी, भजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक कृष्ण की वेशभूषा एवं शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा कर्म, सत्य, प्रेम और धर्म के संदेशों पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर संस्था निदेशक दिनेश कुमावत, प्रभुदयाल कारगवाल, गोविंदराम कुमावत, डालूराम कुमावत, हरिप्रसाद कुमावत, मोहनलाल, प्रधानाध्यापक पीयूष कुमावत, एकेडमिक हेड प्रियंका सिंह, कौशल गुप्ता, संगीता कुमावत, संगीता मिश्रा, अशोक, सुनीता मीणा और मीनू सहित स्टाफ मौजूद रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version