लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर के श्री गोविंद देव जी मंदिर में सनातन धर्म कथा का आयोजन किया गया । मां गंगा गौ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गई । पंच दशनाम आव्हान अखाड़ा काशी की साध्वी कल्याणी गिरी कर रही है कथा का वाचन।
क्षत्रिय करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह शेखावत ने भी गोविंद देव जी मंदिर पहुंच कर सनातन धर्म कथा का श्रवण कर साध्वी कल्याणी गिरी का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम संत हैं जो हमारे समाज को बौद्धिक प्रवचन देते है। इस दौरान मां गंगा गौ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का स्वागत भी किया गया। पोद्दार संस्थान के डॉक्टर आनंद पोद्दार ट्रस्ट के सदस्य पंकज बाजपेई,, रामबाबू शर्मा, गोविंद मिश्रा, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। सनातन धर्म कथा में साध्वी कल्याणी गिरी ने गंगा की महिमा, गौ सेवा का महत्व, पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर डॉक्टर आनंद पोद्दार ने कहा कि पोद्दार संस्थान सदैव गौ संवर्धन एवं गौ रक्षा के लिए पूरी तरह से है समर्पित
इस मौके पर भारद्वाज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ पीएम भारद्वाज, डॉक्टर सीताराम गुप्ता,डॉक्टर लाल सिंह आदि मौजूद रहे
