Home latest श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 631...

श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 631 वा लंगर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लंगर में केसर युक्त दूध वह देसी देसी घी से निर्मित हलवा (देग)के प्रसाद का श्री रुद्र हनुमान जी को भोग लगाकर वितरण किया गया
विजय कपूर की रिपोर्ट
श्रीगंगानगर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 631 वा लंगर लगाया गया। लंगर में केसर युक्त दूध वह देसी देसी घी से निर्मित हलवा (देग)के प्रसाद का श्री रुद्र हनुमान जी को भोग लगाकर वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुकुम देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, पंडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबड़ा, राजेश अंगी, एम डी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, मीकीं नवनीत मलोट, साहिल, देवेंद्र, संजू, नेते वाले महावीर प्रशाद जगतार सिंह, सिद्धू, पूनम, महेंद्र भटेजा, दक्ष अरोडा, चन्दन लावा, लखन लावा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी।श्री गुरु अर्जुन दास जी महाराज द्वारा विश्वास को अभिव्यक्त किया गया और कहा गया कि “विश्वास एक ऐसा भाव है जो आपको रिश्तों की मर्यादा के बारे में बताता है। यह एक ऐसा भाव है जो आपको जीवन जीना सिखाता है, इसी भाव के कारण ही मानव समाज के सामने अपने पक्ष को आसानी से रख पाता है। विश्वास एक ऐसा भाव है जो आपको प्रेम करना, सपने देखना यह और चुनौतियों का सामना करना सिखाता है। हर व्यक्ति के जीवन में कई बार विपरीत स्थितियां पैदा होती हैं, जिनमें यदि वह विश्वास के साथ आगे बढ़े तो उसकी हर समस्या का समाधान हो जाता है।विश्वास किसी भी संबंध की बुनियाद बनने का काम करता है।विश्वास के आधार पर ही मानव की ख्याति का विस्तार होता है।विश्वास कमाने के लिए व्यक्ति को उम्र भर कड़ा तप करना पड़ता है।गुरु के प्रति विश्वास ही आपके ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगा। एक अच्छे विद्यार्थी को परिश्रम करने के साथ-साथ, स्वयं पर विश्वास भी करना आना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version