लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। जयपुर के आराध्यदेव ठाकुर श्री गोविंद देवजी के मंदिर में उत्सव अन्नकूट आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया की उत्सव अन्नकूट के दिन ठाकुर श्रीजी का मंगला आरती पश्चात पंचामृत अभिषेक किया जाएगा एवं ठाकुर श्रीजी को प्राचीन सुनहरी पोशाक धारण कराई जाएगी।
अन्नकूट की झांकी में समय परिवर्तन
ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी महाराज में उत्सव अन्नकूट के उपलक्ष में महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी के सानिध्य में विशेष अन्नकूट झांकी के दर्शन हुए। इस झांकी में ठाकुर श्रीजी को अन्नकूट की विशेष सब्जियां,चावल, 25 प्रकार का कच्चा भोग व्यंजन एवं 56 भोग के विशेष दर्शन किए।
सब्जियां 20 से 25 तरीके की सब्जियों का वजन 80 से 90 किलो होगा सभी सामग्री का वजन 350 किलो भोग लगाया गया । ठाकुर जी के भोग अर्पण करने के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। विशेष झांकी के कारण इस दिन राजभोग झांकी के दर्शन होना संभव नही होगा। हालाकि अन्य झांकियों का समय यथावत रहेगा। विशेष झांकी दौरान महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी द्वारा गोवर्धन पूजा एवं गौ बछड़ा पूजा मंदिर पश्चिम द्वार पर की गई।
