लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उपखंड क्षेत्र की अलीगढ़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी पूजा मीणा, तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, गिरदावर कैलाश चंद्र बैरवा, पटवारी देवकरण एवं रविंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की आपसी सहमति से भूमि बंटवारे कराए गए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में पात्र किसानों का पंजीयन किया गया, जिसमें 19 किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आवेदन स्वीकृत किए गए।
शिविर में किए गए प्रमुख कार्य
-
32 मूल निवास प्रमाण पत्र जारी
-
15 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए
-
5 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की केवाईसी पूर्ण
-
63 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया
-
कृषि विभाग द्वारा 11 मिनी किट वितरित
-
170 किसानों को गिरदावर एप की जानकारी दी गई, जबकि 65 किसानों ने एप डाउनलोड कराया
-
2 कुर्जीरात रिपोर्ट तैयार कर प्रकरणों का निस्तारण
-
भू-राजस्व अधिनियम की धारा 136 के 4 प्रकरणों का निस्तारण
-
एनएफएसए के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और प्रशासन द्वारा मौके पर ही समस्याओं के समाधान से संतोष जताया गया।
