लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़ – जिले की ग्राम पंचायत सेमलोपुर में कथित तौर पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को शिकायत सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
बिना काम के निकाले गए लाखों रुपये: आरोप
शिकायतकर्ता ग्रामीण गोपाल ने आरोप लगाया है कि सरपंच श्रवण कुमार मीणा और ग्राम विकास अधिकारी अभय राज सिंह ने मिलकर बिना कार्य किए ही सरकारी राशि का गबन किया।
-
नाला निर्माण कार्य के नाम पर लगभग 3.52 लाख रुपये निकाले गए, जबकि मौके पर कोई काम शुरू तक नहीं हुआ।
-
पुराने कार्यों के बिलों को दोबारा पास कर करीब 1.55 लाख रुपये की राशि निकालने का आरोप।
-
वर्ष 2022-23 के कार्यों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर करीब 1.87 लाख रुपये का भुगतान उठाने की भी शिकायत।
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि जिन कार्यों का भुगतान पहले ही हो चुका था, उन्हीं के बिल दोबारा लगाकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि:
-
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए
-
दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
