Home latest सर्व शक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन जिला भरतपुर की कार्यकारिणी प्रथम बैठक आयोजित...

सर्व शक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन जिला भरतपुर की कार्यकारिणी प्रथम बैठक आयोजित हुई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर । आज सर्व शक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन जिला भरतपुर की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नेमीचंद शर्मा के निवास पर आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता नेमीचंद शर्मा ने की व मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय संयोजक कौशलेश शर्मा रहे।विशिष्ट अतिथि संस्था के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा जति रहे।बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र उच्चारण पश्चात प्रारम्भ हुई। बैठक में सभी का परिचय कराया गया एवं फाउंडेशन के पद दायित्व बताए। तत्पश्चात फाउंडेशन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।संगठन के उद्देश्य व कार्य योजना की जानकारी राष्ट्रीय संयोजक कौशलेश शर्मा राजेंद्र जति व नेमीचंद शर्मा ने विस्तार दी।
संगठन की कार्य योजना पर केदारनाथ पाराशर,राजेन्द्र डंडोतिया गंगाराम पाराशर बद्री प्रसाद शिवनाथ गोयल सोनू खण्डेलवाल तरुणा आर्य हरिचरन लाल बहादुर घूते दयाचंद पचौरी रंजना तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा बृजकिशोर शर्मा,हरि सिंह चौधरी, तत्व वेद शर्मा, अशोक शर्मा सारस, रामेश्वर दयाल अमीन ,आर.के. गुप्ता, सौरभ भारद्वाज ,देवकीनंदन शर्मा, पी.एल.शर्मा, दिनेश चंद शर्मा जघीना, लाल चंद शर्मा, आदि अनेक गणमान्य महिलाए व पुरुष उपस्थित हुए। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद शर्मा अटारी ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया।मंच संचालन केदारनाथ पाराशर ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version