लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अरविंद जोशी
सुमेरपुर । अवैध बजरी खनन एक बड़ी समस्या बन गई है, खासकर सुमेरपुर, तखतगढ़ और सांडेराव थाना क्षेत्रों में। पुलिस और राज्य सरकार द्वारा बजरी माफिया पर लगाम लगाने के प्रयासों के बावजूद, अवैध बजरी खनन जोरों पर जारी है।अवैध खनन से नदियों और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरणीय नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। रात्रि के समय में अवैध बजरी के ट्रैक्टर तेज गति से चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
जोधपुर आईजी विकास कुमार के निर्देश पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया था, लेकिन इसका प्रभाव कुछ देने दिखाई दिया उसके बाद फिर ठंडा बस्ती में डाल दिया, ग्रामीणों ने बताया अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। कभी कबार पुलिस कार्रवाई भी करती है तो अवैध बजरी खनन माफिया बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर ही खाली कर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जाने में सफल होते हुए दिखाई देते हैं।