Home latest संचिना चित्र कार्यशाला का समापन 15 को

संचिना चित्र कार्यशाला का समापन 15 को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शाहपुरा-पेसवानी
संचिना कला संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय चित्र कार्यशाला चित्रांकन का समापन 15 जून रविवार को प्रातः 9.15 बजे होगा।
शनिवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रसिद्ध चित्रकार इकबाल हुसैन ने चित्राकंन के संभागियों को लेटर राइटिंग, पोसटर मेकिंग, कोलाज, आॅयल पेंटिंग, रंगोली व लेंडस्केप चित्र बनाने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण देकर सभी से शिविर में ही प्रायोगिक कराया। उन्होंने बताया कि संभागियों द्वारा तैयार किये गये सभी चित्र रविवार को समापन मौके पर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये जायेगें।
शिविराधिपति तेजपाल उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को संभागियों से आपस में कराये गये संवाद के जरिये व्यक्तित्व विकास के बारे में भी टिप्स दिये गये। संचिना महासचिव सत्येंद्र मंडेला के संयोजन में आयोजित आज के सत्र में संचिना अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक ने सभी का स्वागत किया।
शनिवार को चित्राकंन कार्यशाला का पीएमश्री राबाउमावि की प्रधानाचार्य रीता धोबी, भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष पवन बांगड़, प्रसिद्व चित्रकार महावीर सेन राणा, कैलाश कोली कंपाउंडर, सुर्यप्रकाश आर्य, हास्य कवि दिनेश बंटी, अन्नु शर्मा, पीसीसी के पूर्व मेंबर राजकुमार बैरवा, डाइट के प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, सुनील बंटी ने अवलोकन किया। इन अतिथियों का संचिना की ओर से दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version